ताज़ा-ताज़ा »

कृष्ण कुमार यादव दलित साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित

635 views 6 Comments Author:

भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने युवा साहित्यकार एवं भारतीय डाक सेवा के अधिकारी श्री कृष्ण कुमार यादव को अपने रजत जयंती वर्ष में “डा. अम्बेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान-2010″ से सम्मानित किया है। श्री यादव को यह सम्मान साहित्य सेवा एवं सामाजिक कार्यों में रचनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। श्री कृष्ण कुमार यादव वर्तमान में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के निदेशक डाक सेवाएँ पद पर कार्यरत हैं.   

सरकारी सेवा में उच्च पदस्थ अधिकारी होने के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय 33 वर्षीय श्री कृष्ण कुमार यादव की रचनाधर्मिता को देश की प्रायः अधिकतर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में देखा-पढा जा सकता हैं। विभिन्न विधाओं में अनवरत प्रकाशित होने वाले श्री यादव की अब तक कुल 5 पुस्तकें- अभिलाषा (काव्य संग्रह), अभिव्यक्तियों के बहाने (निबन्ध संग्रह), अनुभूतियां और विमर्श (निबन्ध संग्रह) और इण्डिया पोस्टः 150 ग्लोरियस ईयर्स, क्रान्ति यज्ञः 1857 से 1947 की गाथा प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रसिद्ध बाल साहित्यकार डा0 राष्ट्रबन्धु द्वारा श्री यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर “बाल साहित्य समीक्षा” पत्रिका का विशेषांक जारी किया गया है तो इलाहाबाद से प्रकाशित “गुफ्तगू” पत्रिका ने भी श्री यादव के ऊपर परिशिष्ट अंक जारी किया है। शोधार्थियों हेतु आपके जीवन पर एक पुस्तक “बढ़ते चरण शिखर की ओर : कृष्ण कुमार यादव” ( स0 डा0 दुर्गाचरण मिश्र)  भी प्रकाशित हुई है। श्री यादव की रचनायें पचास से ज्यादा संकलनों में उपस्थिति दर्ज करा रहीं हैं और आकाशवाणी लखनऊ, कानपुर और पोर्टब्लेयर से भी उनकी रचनाएँ और वार्ता प्रसारित हो चुके हैं. श्री कृष्ण कुमार यादव ब्लागिंग में भी सक्रिय हैं और ‘शब्द सृजन की ओर’ और ‘डाकिया डाक लाया’ नामक उनके ब्लॉग चर्चित हैं.

युवा प्रशासक एवं साहित्य मनीषी कृष्ण कुमार यादव को इस सम्मान हेतु बधाईयाँ।

Popularity: 9%

Related posts:

बाय-बाय दादा!
क्या वाकई सचिन ही हैं कल के मैच के हीरो?
‘‘जीने की इच्छा‘‘ पर कानून जरूरी

6 Comments »

अपनी टिपण्णी भेजें!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

आप यहाँ हिंदी में टाइप कर सकते हैं, इंग्लिश में टाइप करने के लिए ऊपर बॉक्स पर क्लिक करें

यह Gravatar-enabled वेबसाइट है. अगर आप अपनी टिपण्णी के साथ अपना फोटो दिखाना चाहते हैं तो आपको ग्रेवटर (Gravatar) का सदस्य बनकर (पुरे विश्व में मान्यता प्राप्त) अपना अवतार बनाना होगा, इसके लिए यहाँ क्लिक करके अपने ईमेल का पता भरें तथा ईमेल में मिले लिंक के द्वारा अपना अकाउंट बना कर अपना चित्र अपलोड करें!

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)